नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BTSC में जूनियर इंजीनियर और DRDO में अप्रेंटिस की भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार और नौसेना में INS आन्द्रोत को फ्लीट में शामिल होने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट की। करेंट अफेयर्स 1. मेडिसिन में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल मिला साल 2025 के मेडिसिन के नोबेल प्राइज का ऐलान आज सोमवार को हुआ। मेडिसिन में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल मिला। 2. नौसेना ने INS आन्द्रोत को अपनी फ्लीट में शामिल किया भारतीय नौसेना ने दूसरी पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS आन्द्रोत को अपनी फ्लीट में शामिल किया। 3. शुभांशु शुक्ला ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ के ब्रांड एंबेसडर बने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला विकसित भारत बिल्डथॉन के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। 4. ईरान की करेंसी से 4 जीरो हटेंगे ईरान करेंसी से 4 जीरो हटाने जा रहा है। आसान तरीके से समझें तो 10,000 रियाल सिर्फ 1 रियाल के बराबर होगा। इसे संसद से मंजूरी मिल गई है। टॉप जॉब्स 1. BTSC में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। BTSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर नोटिस जारी कर जेई भर्ती की जरूरी जानकारी दी है। 2. DRDO में अप्रेंटिस की भर्ती रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को training.pxe@gov.in ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर देगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल, gate2026.iitg.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। पोर्टल तक पहुंचने और अपने फॉर्म जमा करने के लिए आवेदकों को अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना आवश्यक है। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। 2. सरकारी स्कूल प्राइवेटाइजेशन को लेकर पाकिस्तान में स्टूडेंट्स का विरोध रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा इलाके के सरकारी कॉलेजों के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने स्कूल प्राइवेट किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के कम एडमिशन वाले कॉलेजों को आउटसोर्स करने के फैसले के खिलाफ ये प्रदर्शन किए गए। इसी के साथ ये लोग टीचर प्रमोशन के लिए MPhil की डिग्री और रिसर्च वर्क की जरूरत वाले प्रपोजल का भी विरोध कर रहे हैं। स्टूडेंट्स की मांग है कि कम एनरोलमेंट वाले कॉलेजों को आउटसोर्स करने का फैसला वापस लिया जाए। खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों के कॉलेजों के लिए यह फैसला नहीं होना चाहिए। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…
