जॉब एजुकेशन बुलेटिन:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 938 भर्तियां, भारतीय सेना में ग्रेजुएट्स की वैकेंसी; SSC का X अकाउंट शुरू

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात भारतीय सेना और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में जानकारी साहित्य के नोबेल समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात महाराष्ट्र PSC की 10 कैंडिडेट्स की जॉइनिंग कैंसिल करने की। करेंट अफेयर्स 1. हंगरी के लेखक को साहित्य का नोबेल हंगरी के राइटर लास्जलो क्रास्नाहोरकाई (László Krasznahorkai) को साहित्य का नोबेल मिला है। 2. ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटीज भारत में कैंपस खोलेंगी ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में ये ऐलान किया। स्टार्मर और पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह हुई बातचीत में ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए। 3. कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव शुरू की कर्नाटक सरकार ने मेन्‍स्‍ट्रुअल लीव पॉलिसी 2025 को मंजूरी दी है। इस पॉलिसी के तहत सरकारी दफ्तरों, निजी कंपनियों, आईटी फर्मों, गारमेंट फैक्ट्रियों और अन्य उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को साल में 12 दिन पेड लीव मिलेगी। 4. भारतीय वायुसेना को पहला तेजस Mk1A विमान मिलेगा भारतीय वायु सेना (IAF) को 17 अक्टूबर को अपना पहला हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस Mk1A मिलेगा। टॉप जॉब्स 1. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती के आवेदन शुरू MPSC ग्रुप -C सर्विस कंबाइंड प्रीलिमिनरी एग्जाम 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो चुकी है। इस भर्ती से संबंधित प्रीलिमिनरी एग्जाम 4 जनवरी को होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 2. भारतीय सेना में भर्ती भारतीय सेना ने 143 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 143) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग पीरियड लगभग 12 महीने होगा। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. महाराष्ट्र सरकार ने 10 अपॉइंटमेंट कैंसिल किए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 10 अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिए हैं। दरअसल, इन कैंडिडेट्स ने जॉइनिंग से पहले होने वाली रिपोर्टिंग को स्किप कर दिया था। ये सभी क्लास बी ऑफिसर्स के पद पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में जारी हुए सर्कुलर के मुताबिक, ‘यदि कोई उम्मीदवार कॉल लेटर प्राप्त करने के एक महीने के भीतर राज्य सेवा में शामिल नहीं होता है, तो उसकी नियुक्ति रद्द कर दी जाती है।’ 2. SSC अब सोशल मीडिया पर अपडेट देगा कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर अपना ऑफिशियल अकाउंट शुरू किया है। SSC ने कैंडिडेट्स से अपील की है कि वे आयोग के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल SSC_GoI- @SSC_GoI से जुड़ें और अपडेट रहें। आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in के अलावा अब सोशल मीडिया पर भी एग्जाम नोटिफिकेशन, रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारियां और जनरल अपडेट जारी किए जाएंगे। SSC के चेयरमैन एस गोपालाकृष्णन का कहना है कि जल्द ही आयोग फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर भी एंट्री करेगा। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

Leave a Comment